घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 50

हे दयानिधान ये वरदान दीजिए

हे दयानिधान ये वरदान दीजिए

नेक हों विचार ऐसा ज्ञान दीजिए

बैर भाव हो न किसी के लिए कभी

मिल के एक दूसरे के संग रहें सभी

जितनी ज़िंदगी हो बीत जाए प्यार में

कर्म हों ऐसे कि जिससे हों सुखी सभी

मन को ऐसी भावना का दान कीजिए

नेक हों विचार ऐसा ज्ञान दीजिए

हे दयानिधान ये वरदान दीजिए

नेक हों विचार ऐसा ज्ञान दीजिए

मन के सारे बंधनों को खोल दीजिए

भरम की हर इक दीवार तोड़ दीजिए

सत्य और असत्य की हमें समझ नही

वाणी में अमृत की धार घोल दीजिए

जो उचित हो बस वही प्रदान कीजिए

नेक हों विचार ऐसा ज्ञान दीजिए

हे दयानिधान ये वरदान दीजिए

नेक हों विचार ऐसा ज्ञान दीजिए

  • गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 50 Hey dayanidhan ye vardan deejiye … Singer : Dilraj Kaur Lyrics : Ashok Hamrahi Music : Kewal Kumar

Dilraj Kaur is a famed playback singer of Indian films. She is trained in Hindustani classical music and also sung many ghazals and an album with Ghulam Ali. Dilraj Kaur is a famed playback singer of Indian films. She is trained in Hindustani classical music and also sung many ghazals.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *