अम्बे मैया भक्तों की सुन लो पुकार : गायिका – डॉ शिवकांति श्रीवास्तव

0



घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 63

अम्बे मैया भक्तों की सुन लो पुकार

संकट में जीवन है कर दो बेड़ा पार

तीनों लोकों में तुम्हरी महिमा न्यारी

अंधियारे जीवन की तुम उजियारी

तुमसे ही हैं दुनिया में खुशियां अपार

संकट में जीवन है कर दो बेड़ा पार

अम्बे मैया भक्तों की सुन लो पुकार

जब भी भक्तों पर कोई विपदा आईं

दिया सहारा तुमने ना देर लगाई

अपनी किरपा का हम पे कर दो उपकार

संकट में जीवन है कर दो बेड़ा पार

अम्बे मैया भक्तों की सुन लो पुकार

  • गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 63 Ambe maiya bhakton ki sun lo pukar Singer – Dr Shivkanti Singh Lyricist : Ashok Hamrahi Music Director : Kewal Kumar

जानी मानी गायिका डॉ शिवकांति सिंह ने संगीत की शिक्षा सुप्रसिद्ध संगीतग्य डॉ प्रभा अत्रे से प्राप्त की। भातखंडे, लखनऊ से डॉक्टरेट डॉ शिवकांति सिंह आकाशवाणी और दूरदर्शन की नियमित कलाकार हैं। सुगम संगीत की बारीकियां उन्होंने श्री विनोद चटर्जी से सीखीं। ठुमरी और दादरा गायन में भी उन्हें महारत हासिल है। डॉ शिवकांति सिंह का गाया हुआ ये देवी गीत सुनिए ….. Like करिए… Share करिए …..और अपने विचार भी अवश्य लिखिए। धन्यवाद 🙏



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *