ashokhamrahi

पल भर न हुआ जीवन प्यारा! – कवयित्री सुमित्रा कुमारी सिन्हा

पल भर न हुआ जीवन प्यारा! पल भर न हुआ जीवन प्यारा!  पूजा के मंदिर में झाँका, अर्चन की चाहों को आँका, जग ने अपराधिनि ठहराया, आजीवन खुल न सकी कारा! पल भर न हुआ जीवन प्यारा! मधु के घट रक्खे दूर-दूर, जब छूना चाहा हुए चूर, जग अंतराल से पिला सका मुझको केवल विष की धारा! पल भर न हुआ जीवन प्यारा!

मानस-मंदिर में प्रिय तुम – कवयित्री सुमित्रा कुमारी सिन्हा

मानस-मंदिर में प्रिय तुम मानस-मंदिर में प्रिय तुम, निशिदिन निवास करते हो। पर उसकी जीर्ण दशा का कुछ ध्यान नहीं रखते हो। इतने बेसुध हो तुम जब, कैसे हो मुझ को आशा ! तुम पूरी कभी करोगे मेरे मन की अभिलाषा !

खेल ज्वाला से किया है! – कवयित्री सुमित्रा कुमारी सिन्हा

खेल ज्वाला से किया है! खेल ज्वाला से किया है! शून्यता जब नयन छाई, हृदय में तृष्णा समाई, समझ कर पीयूष मैंने गरल ही अब तक पिया है। स्वप्न-उपवन में चहक कर, पींजरे में जा, बहक कर- जग भला क्या जान सकता, मूल्य मैंने क्या दिया है? इस अंधेरे देश में पल, पागलों के वेश में चल, शून्य के ही साथ मैंने वेदना-विनिमय किया है ! प्यार का पाकर निमन्त्रण, मैं गई,कितना प्रवंचन! समझ कर वरदान मैंने, शाप ही अब तक लिया है! खेल ज्वाला से किया है!

समीक्षा: अनुभूति की वारुणि छलकाता ‘‘ स्वर्ण चषक’’

लेखिका - अलका प्रमोद रचनाकार, सम्पादक, प्रकाशक, समूह-संचालक, सामाजिक कार्यकर्ता, निवेदिता श्री ने सदा के समान अपनी सद्यः प्रकाशित कृति,...

नयनों के डोरे लाल गुलाल भरे – सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

नयनों के डोरे लाल गुलाल भरे नयनों के डोरे लाल-गुलाल भरे, खेली होली !जागी रात सेज प्रिय पति सँग रति सनेह-रँग...

प्रिय यामिनी जागी – सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

प्रिय यामिनी जागी प्रिय यामिनी जागी । अलस पंकज-दृग अरुण- मुख तरुण-अनुरागी। खुले केश अशेष शोभा भर रहे, पृष्ठ-ग्रीवा-बाहु-उर पर...

सखि वसन्त आया – सूर्यकांत त्रिपाठी “निराला”

सखि वसन्त आया सखि वसन्त आया ।भरा हर्ष वन के मन,   नवोत्कर्ष छाया ।किसलय-वसना नव-वय-लतिकामिली मधुर प्रिय-उर तरु-पतिका,   मधुप-वृन्द बन्दी--  पिक-स्वर नभ सरसाया...