प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

संगीत

तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे : गायिका – पूनम बाजपेयी

लेखक की पुष्टि शेष

घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 41

तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे

तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे

मगर हम अभी तुमसे मिल न सकेंगे

कुछ दिन की हैं दूरियां

अभी हैं ये मजबूरियां

इतना कहा
मान लो

घर से ना निकलो

तुम्हें दिल ही दिल में पुकारा करेंगे

इसी तरह से दिन गुज़ारा करेंगे

तुम्हें याद करते हैं करते रहेंगे

मगर हम अभी तुमसे मिल न सकेंगे

तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे

मगर हम अभी तुमसे मिल न सकेंगे

अभी तुम संभलकर रहो

कोरोना से बचकर रहो

ये होगा किसे था पता

है अपनी भी इसमें ख़ता

जो राहों में यूं ही भटकते रहेंगे

तो फिर हम भला इससे कैसे बचेंगे

तेरी राह तकते हैं तकते रहेंगे

मगर हम कभी तुमसे मिल न सकेंगे

तुम्हें प्यार करते हैं करते रहेंगे

मगर हम अभी तुमसे मिल न सकेंगे

गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song No. 41 Tumhe pyar karte hain karte rahenge… Singer : Poonam Bajpai Lyrics : Ashok Hamrahi Music : Kewal Kumar

पूनम बाजपेई संगीत जगत का एक जाना पहचाना नाम है। उन्होंने वाराणसी में पंडित अमर नाथ मिश्र से संगीत की शिक्षा प्राप्त की।लोकसंगीत की शिक्षा श्री हरिराम द्विवेदी एवं श्री केवल कुमार से प्राप्त की। पूनम बाजपेई ने गीत, ग़ज़ल, भजन, लोकगीत सभी में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने लोकोत्सव हैदराबाद, कुम्भ महोत्सव, ताज महोत्सव के अतिरिक्त देश के लगभग सभी शहरों में मंचीय प्रस्तुतियां दी हैं।साधना चैनल, कात्यायनी चैनल, आकाशवाणी और दूरदर्शन पर उनके कार्यक्रम आते रहते हैं।साधना चैनल द्वारा आरती संग्रह एवं भजन कैसेट की रिकॉर्डिंग हुई है।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← संगीत में वापस जाएँ