प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

संगीत

संकट की इस विकट घड़ी में नाम ही एक अधारा : गायक – अनूप जलोटा

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 48

संकट की इस विकट घड़ी में नाम ही एक अधारा

संकट की इस विकट घड़ी में नाम ही एक अधारा

मन में अब विश्वास जगा दो जग के पालनहारा

बोलो राम राम राम

बोलो श्याम श्याम श्याम

नाम तुम्हारा लेकर पाथर पानी में तिर जाते

तुम्हरी महिमा गा गा कर पापी पावन हो जाते

तुम्हरे नाम का सुख देता है हर दुख से छुटकारा

मन में अब विश्वास जगा दो जग के पालनहारा

संकट की इस विकट घड़ी में नाम ही एक अधारा

बोलो राम राम राम – बोलो श्याम श्याम श्याम

रास रचाकर जग को तुमने प्रेम का धर्म सिखाया

सारथि बनकर जीवन को जीने का मर्म बताया

हे गोपेश्वर हे योगेश्वर तुम्हरा हमें सहारा

मन में अब विश्वास जगा दो जग के पालनहारा

संकट की इस विकट घड़ी में नाम ही एक अधारा

बोलो राम राम राम – बोलो श्याम श्याम श्याम

गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 48 Sankat ki is vikat ghadi mein naam hi ek adhara… Singer – Bhajan Samrat Padma Shri Anup Jalota Lyrics : Ashok Hamrahi Music : Kewal Kumar

“कोरोना के ख़िलाफ़ जंग में सकारात्मक रहने की प्रेरणा देते हुए पद्मश्री अनूप जलोटा जी ने ये भजन घर में रहते हुए बिना किसी साधन के रिकॉर्ड किया है … हम सभी उनके गाये इस भजन को उनका आशीर्वाद समझ कर ग्रहण करते हैं… और आदर – सम्मान सहित उनका आभार व्यक्त करते हैं.” *घर पर रहें – घर पर सुनें* “हर रोज़ नए गाने”

Anup Jalota is an Indian singer and musician, best known for his performances in the Hindu devotional music, bhajan, and the Urdu form of poetry, ghazal. … Padma Shri for 2012 has been conferred upon him in the field of Art-Indian Classical Music- Vocal by Government of India.

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← संगीत में वापस जाएँ