प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

संगीत

हे जग वंदन, हे शिव नंदन : गायिका – वैशाली शर्मा

लेखक की पुष्टि शेष

21 दिन 21 गाने

गीत संख्या – 9

हे जग वंदन, हे शिव नंदन

हे जग वंदन

हे शिव नंदन

शांति और सुख के स्वामी

हे गणनायक

हे सुखदायक

तुम तो हो अंतर्यामी

प्रभु उद्धार करो

दुखों से पार करो

तीनों लोकों में तुम जैसा और न कोई दूजा

सब देवों में सबसे पहले करें तुम्हारी पूजा

हे प्रथमेश्वर

हे विघ्नेश्वर

कृपा करो हम पर स्वामी

हे गणनायक

हे सुखदायक

तुम तो हो अंतर्यामी

प्रभु उद्धार करो

दुखों से पार करो

संकट में हैं जीव सभी हों ज्ञानी या अज्ञानी

कष्ट हटा दो पीर मिटा दो हो निर्भय हर प्राणी

हे दुःखहर्ता

हे सुखकर्ता

हे सारे जग के स्वामी

हे गणनायक

हे सुखदायक

तुम तो हो अंतर्यामी

प्रभु उद्धार करो

दुखों से पार करो

गीतकार – अशोक हमराही

21 Din 21 Gane : Ghar par rahen – Ghar par sunen’ Song No. 09 Hey jag vandan hey shiv nandan Singer : Vaishali sharma Lyrics : Ashok Hamrahi Music : Kewal Kumar

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← संगीत में वापस जाएँ