प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

संगीत

हे हरि हर लो रोग ताप संताप हमारा : गायिका – पुष्पा बनर्जी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 51

हे हरि हर लो रोग ताप संताप हमारा

हे हरि हर लो रोग ताप संताप हमारा

संकट की घड़ियों में बस एक सहारा

ठहर गई है आज प्रभु जीवन की धारा

राह न सूझे पथ अनबूझे दूर किनारा

होकर अब गतिहीन विकल है जीव तुम्हारा

संकट की घड़ियों में बस एक सहारा

हे हरि हर लो रोग ताप संताप हमारा

संकट की घड़ियों में बस तुम्हीं सहारा

समय का पंछी दूर गगन में कहीं खो गया

जाते – जाते हमें घरों में क़ैद कर गया

इस पीड़ा से अब हमको दे दो छुटकारा

संकट की घड़ियों में बस एक सहारा

हे हरि हर लो रोग ताप संताप हमारा

संकट की घड़ियों में बस तुम्हीं सहारा

गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 51 Hey hari har lo rog taap santap hamara… Singer – Pushpa Banerjee Lyrics : Ashok Hamrahi Music : Kewal Kumar Music Arranger – Shubhankar Chatterjee Guitar – Vishwajit Chatterjee

जानी मानी गायिका पुष्पा बनर्जी आकाशवाणी वाराणसी तथा दूरदर्शन की कलाकार हैं। उन्होंने गायन में संगीत प्रभाकर किया है। उनके गुरु ठुमरी सम्राट पंडित महादेव प्रसाद मिश्रा थे। वह देश के विभिन्न राज्यों में अनेक कार्यक्रम दे चुकी हैं। अनेक पुरस्कारों से सम्मानित पुष्पा बनर्जी ने रामायण धारावाहिक में पद्मश्री रवीन्द्र जैन जी के साथ गाया है। पुष्पा बनर्जी का गाया हुआ ये भजन सुनिए… Like करिए… Share करिए … और अपने विचार भी अवश्य लिखिए। धन्यवाद 🙏

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← संगीत में वापस जाएँ