प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

संगीत

Ghar par rahen, Ghar par sunen “घर पर रहें – घर पर सुनें”

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

song no .4

सखी री अभी घर से न निकला करो

सखी री अभी कुछ दिन घर में रहो

न सुधरें जब तक ये हालात

रहो तुम घर वालों के साथ

ये वादा हमसे आज करो

सखी री अभी घर से न निकला करो

सखी री अभी कुछ दिन घर में रहो …

शौक करो पूरे अपने घर में तुम नाचो गाओ

वक़्त मिला है जो सखियों यूँ ही ना उसे गवाओ

ब्यूटी पार्लर नहीं तो क्या घर में ही सजो संवर लो

मनचाहे हर काम करो बाँहों में ख़ुशियाँ भर लो

न होतीं हैं हम कभी निराश

यही है हम सखियों में ख़ास

फ़ोन पर मन की बात कहो

सखी री पर कुछ दिन घर में रहो …..

अभी संभलकर नहीं रहेंगे तो होगा पछताना

अभी समय है सोच समझकर बाहर कदम बढ़ाना

आने वाले कल की खातिर हमें ये करना होगा

घर में रहकर ही अपने दुश्मन से लड़ना होगा

अभी है बस कुछ दिन की बात

रहेंगे फिर से हम सब साथ

अभी थोड़ा इंतिज़ार करो

सखी री अभी कुछ दिन घर में रहो …..

– अशोक हमराही

Lyricist- Ashok Hamrahi

Composer- Kewal Kumar

Singers- Kamini Mishra, Yamini Pandey

creating record

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← संगीत में वापस जाएँ