प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवयित्री: डॉ. अर्चना प्रकाश

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

आज की लड़की
कस कर मुँह पर कपड़ा बांधे ,
मनी बैग महँगा धरे काँधे ।
आते जाते स्कूटरों पर ,
नजर मिलाती पैनी आँखें ।
घर वालों को राह दिखाये ,
धंधे के गुर नये सिखाये ।
कीमतदार मोबाइल ले कर ,
बड़े बड़ो की खोले आँखे ।
बदला पहनावा बदली सोचें ,
किन्तु न बदली मन की पाँखें ।
मन को तन से बांधे बाँधे ,
खोल रही सदियों की गांठें ।
बदले संस्कृतियों के ताने बाने ,
संयम संस्कारों के नये पैमाने ।
सुख दुःख के नये घरोंदे खोदे,
चिरयौवन की भरे उड़ाने ।
धर्म धरा सी बहकी बहकी ,
पूरब पश्चिम का फर्क मिटाये ।
आज की लड़की सबको भरमाये !

करोना
कॅरोना है क्या ?
ये खौफ़ की हवा है ,
दिलों में समाई दहशत ,
आसन्न मृत्यु की पुकार है।
जन्मा ये चीन में ,
करता भृमण सारे विश्व में ।
अकेलो से डरता है ,
करे न इन पर वार ।
कोरोना अहंकार है ,
स्वयम आता नहीं घर में।
बाहर ही करे इंतजार ,
जाओ गे बाहर तो आये साथ ।
कॅरोना सन्नाटा है ,
रंग रूप से बेज़ार ।
वाणी शब्दोंसे लाचार ,
साँय साँय से करे सम्वाद ।
कोरोना असुर है ,
मांसाहार असंयम से ,
अस्वछता से करे प्यार ।
मलिन बस्तियों में ये गुलजार ।
कॅरोना रक्तबीज है ,
समूहों समुदायों में करे अट्टहास ।
एकांत क़वारन्टीन का,
कराता अभ्यास ।
कॅरोना वॉयरस है महामारी है,
इसके नाश की भारत में तैयारी है ।
किन्तु जो स्वच्छ है ,
सयंमित शाकाहारी है ।
योग सम्पन्न एकांती है ,
कॅरोना उनके लिए ,
कुछ भी नहीँ।
उन्हें कॅरोना का डर नहीँ ।

कवियत्री अर्चना प्रकाश

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ