प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

जले  जब पांव अपने  तब कहीं जाकर समझ आया – डॉ अनिल त्रिपाठी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

ग़ज़ल

जले जब पांव अपने

तब कहीं जाकर समझ आया

जले जब पांव अपने तब कहीं जाकर समझ आया

घने बरगद सरीखा था मेरे मां बाप का साया

जो अक्सर खांस कर करवट बदल लेते थे बिस्तर पर

उन्हें मालूम होता था कि मैं कल रात कब आया

किसी को क्या गरज जो हाल मेरा खुद समझ जाए

वो मेरी मा ही थी जो पूछती थी आज क्या खाया

बहुत हैं लोग दुनिया में मगर फिर भी अकेला हूं
तुम्हारे बाद इस दुनिया में फिर कुछ भी नहीं भाया

डॉ अनिल त्रिपाठी

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ