प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

बालकनी की चिड़िया – दिव्या त्रिवेदी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

बालकनी की चिड़िया

सुनो

तुम्हारी बालकनी में हर सुबह

रोज एक चिड़िया आती है ना

कोई गीत गा कर सुनाती है ना

पंख फैला कर कुछ बताती है ना

फुदक फुदक कर तुम्हारा ध्यान

खींच अपनी ओर लाती है ना

किसी दिन वो न आए, न गाए तो

समझना वो नहीं है कहीं

चिड़िया उड़ गई अपने देश

जहां से आई थी वहीं

परदेस का प्रवास पूरा कर

तुम्हारी बालकनी की चिड़िया

अभी कैसी है, बताना

अरे वही चिड़िया,

थोड़ी सुनहरी सी, यादों के जैसी

जिसे तुम भगाते रहते हो

उड़ा देते हो बहुत दूर बार-बार

पर वो आदतन लौट आती है

तुम्हारी बालकनी में हमेशा

उसके सपनों के नीड़ सी है ना

बालकनी तुम्हारी

यहां खुश रहती है वो, सुकून से

दाना-पानी कुछ चाहती नहीं

चाहती है बस कुछ क्षण का बसेरा

जाने क्यूं तुम घबरा जाते हो

उसके आने से, उसके गाने से

बंद कर लेते हो दरवाजा

जो बालकनी से

तुम्हारे कमरे में खुलता है

और दूर भागना चाहते हो

पर चिड़िया बहुत ढीठ है ना

बंद दरवाजा देख कर भी

आती है, गाती है, जानती है वो

तुम भी कुछ-कुछ चाहते ही हो

वो आए और गाए

देखना नहीं चाहते उसे, पर

गीत जरूर सुनते हो उसका

क्यूंकि उसके गीत में तुम हो ना

और

खुद को सुनना कौन नहीं चाहता

लेकिन,

किसी दिन वो न आए, न गाए तो

समझना वो नहीं है कहीं

क्यूंकि वो जब तक रहेगी

तुम्हें तुम्हारा गीत जरूर सुनाएगी

तुम्हारी बालकनी की चिड़िया

दिव्या त्रिवेदी हिंदी भाषा की जानी-मानी कवियित्री हैं

पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .

विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ