प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां : गायिका – सपना बनर्जी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 77

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

हां sss

“हां ss बड़े
मज़े से यहां,
कट रही
थी ज़िंदगी अपनी,

न जाने किसकी नज़र लग गई ज़माने को, हो ss”

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

का से कहूं कछु समझ न आवै

हाथ भी धोवै मास्क लगावै

बहुतै डरावै सतावै

हाय राम, बहुतै डरावै सतावै

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

कुछ दिन धीरज धरि लेंगे हम

ऐसेहि कुछ दिन रहि लेंगे हम

ई जावै तौ चैन आवै

हाय राम, ई जावै तौ चैन आवै

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

कोरोनवा के मारे मिटी मोरी दुनियां

गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 77 Coronwa ke mare miti mori duniya Singer – Sapna Banerjee Lyricist : Ashok Hamrahi Music Director : Kewal Kumar

गायिका सपना बनर्जी का जन्म कोलकाता के दमदम में हुआ। संगीत की प्रारम्भिक शिक्षा इन्हें अपनी माँ तरुबाला से प्राप्त हुई, बाद में इन्होंने संगीत की शिक्षा बनारस घराने के पं0 राधेश्याम मिश्र से कोलकाता में प्राप्त की। सपना बनर्जी ने प्रयाग संगीत समिति से संगीत प्रभाकर किया है। वर्तमान में वह गुरू केवल कुमार से संगीत की बारीकियाँ सीखती हैं। लोकगीत, ग़ज़ल, दादरा एवं ठुमरी इत्यादि अर्धशास्त्रीय संगीत पर आधारित लगभग 300 मंचीय प्रस्तुतियाँ इनके द्वारा राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर दी गयी हैं। इन्हें विभिन्न सरकारी एवं गैरसरकारी कार्यक्रमों में ग़ज़ल गायन के लिए विभिन्न उपाधियों से सम्मानित किया जा चुका है। इनके बांग्ला, हिंदी, उर्दू एवं भोजपुरी में कई एलबम आ चुके हैं। इन्होने फ़िल्म में भी पार्श्वगायन किया है। वर्तमान में वह बंगो सोसायटी की ब्रांड एम्बेसडर हैं। सपना बनर्जी का गाया हुआ ये गीत सुनिए … Like करिए .… Share करिए …..और अपने विचार भी अवश्य लिखिए। धन्यवाद 🙏

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ