प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

अपना सा लगा – आशा चौधरी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

उसे जब पहली बार देखी तो
अपना सा लगा
उसे देखकर ख़ुश होना
मानो पंख लग गये
फिर उसका मिलना और
उसकी नज़रें मिलना अपना सा लगा
पहली बार एहसास हुआ कोई अपना हैं
उसकी दोस्ती किसी इबादत से कम नहीं
उसमें प्रेम भरपूर है
ना कोई तकरार है ना कोई छल
सिर्फ एक दूसरे को समझने की आदत
उसका मुझे समझना और मुझे समझाना
अपना सा लगता है
हमेशा मुझे प्रेरित करना,
मार्ग से ना भटकना
प्रोत्साहित करना
अपना सा लगता है
निस्वार्थ प्रेम,ना छल है,और ना ही कोई छलावा
मेरे लिए उसकी दोस्ती इबादत है
श्रम है, पूजा है, विश्वास है
क्योंकि वो अपना सा लगता हैं

आशा चौधरी
दुर्गापुर,बेनाचिती

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ