प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

उमचन सी कसी जाती है – प्रज्ञा पांडे

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

**
उमचन सी कसी जाती है
.भिगोकर बुनी जाती है
जितना हों सके खीचकर तानकर
जाती है बनायीं
उधेड़ दी जाती है आसानी से
औरत
बसखट की तरह होती है . .
कोई जगह नहीं मुकम्मल .
.कहीं भी जाती है .. बिछायी
.एक जगह से दूसरी जगह मांग ली जाती है
जिसकी होती है उसकी मर्जी बड़ी होती है
..दालान में ओसार में
दुआर पर खलिहान में मडई में
घर में कहीं भी पड़ी होती है .
धूप से आंधी पानी से जाती है बचाई
चलेगा बसखट के बिना कैसे काम
नींद कहाँ आएगी कैसे आयेंगे सपने
.जितनी पुरानी
उतनी नरम होती है
औरत बसखट की तरह होती है
आसान
हर बार खोली और बुनी जाती है
उमची जाती है कसी जाती है

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ