प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवयित्री : प्रतीक्षा तिवारी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

तिरंगा तू मेरा अभिमान

तिरंगा तू मेरा अभिमान,
तेरे संग गगन में झूमे भारत माँ का मान||

तेरे हरे रंग की हिम्मत देखी हमने काश्मीर में,

श्वेत रंग का जादू देखा सेना के इस स्वाभिमान में,

केसरिया रंग की गाथा को बांच रहा गलवान||

तेरी एक आन की खातिर सैनिक सब कुछ दे जाते हैं,

कभी उठाकर चलते तुझको कभी

लिपटकर घर आते हैं

तीनों सेनाओं के बल का तू ही तो प्रतिमान||

तुझमें झांसी की रानी का शौर्य मुझे दिखलाई देता
मंगल पांडे की तोपों का गर्जन मुझे सुनाई देता,
भगतसिंह, विस्मिल, सुभाष की तू ही तो मुस्कान…

जीवन को मल्हार समझ कर गाने वालो

जीवन को मल्हार समझ कर गाने वालो |
सपनों की दुनिया का बोझ उठाने वालो ||

डिस्को,पब, दारू पार्लर और सैर सपाटे,

क्या आडम्बर और छलावा ही जीवन है?

अपनों से अपनों की दूरी का ये आलम,

आपस में सब मौन और संवाद हीन हैं||

भरी भीड़ में रहे अकेले तुम बरसों तक,

यह एकाकीपन अपनों के संग मिटा लो||

थोड़ी देर ठहर कर पौधों से बतिया लो,
माँ, पापा के सुख दुःख का भी हाल जरा लो|
बस मोबाइल करो किनारे, नजर उठाओ,
देखो कितना प्यारा सा नन्हा बचपन है||
खुद से खुद के मिलने का ये समय निराला,
ये भी है सौभाग्य इसे बाहों में भर लो|

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ