प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवयित्री : राखी कुलश्रेष्ठ

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

सम्बधों में अपनापन हो,
और समर्पण का भी धन हो।
कोरे कोरे वन उपवन में,
प्रीत प्रेम का गठबंधन हो।।

शुष्क धरा के तटबंधों में,

मधुर प्यार मिश्री को घोलें।

रिसते घट के अनुबंधों में,

नम्रशीलता बचन को बोलें।

भले घरौंदे बनें हों कच्चे,

लेकिन नेह का आनंद वन हो।।

कोरे कोरे…..

टूटे बिखरों सम्बधों में,

सबंल सरिता सिंधु बनाएं।

भावों में अहसास सरलता,

आनंद सुख की नाव बनाएं।

पथरीली पगडंडी में भी,

हर्ष का आवागमन हो।।

कोरे कोरे….

सुखद पलों की अनुरक्ति को,

घर के आंगन बांध लो,

अगर कभी कठिनाई आए,

संयम धैर्य से साध लो।

स्नेहिल छाया प्रकाश की,

ऐसा एक वृंदावन हो।।

कोरे कोरे…..

जो झोपड़ में हैं उनके छीने निवाले।

प्रभु के भी कैसे हैं खेल निराले।

ये नजराना धनिकों ने दी है बिमारी,

ना निर्धन के होते भी पैरों में छाले।

जो रहते थे अब तक खुदा के भरोसे,

ये भाग्य भी पगड़ी उन्हीं की उछाले।

ज़मीं पर हुकुमत की चाबुक की मारें,

ये जीवन भी विधि और नियति के हवाले।

ये विनती भी रब से हैं करती ये राखी,

प्रभु अब तो कर दो जमीं पर उजाले।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ