प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवयित्री: रूपेन्द्र राज

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

प्रेम! मैं भी चाहती हूँ करना

किसी की आँख के समंदर में

डूबना मैं भी चाहती हूँ

तन की ग्रीष्म के दहकते पलाशों को

चटखाना चाहती हूँ किसी के वक्ष पर।

चाहती हूँ चाँद पर ले जाने वाला

आसमान से तारों को चुरा ले

कोई तो मुझे भी अपना बना ले।

प्रेम की सुंदर अनुभूति से

मन महकाना चाहती हूँ।

लहरों को अपनी ओर आते देख

सोचती हूँ आकर्षण बचा है मुझमें अभी।

बारिश मुझ पर जब झरती है

हवा मेरा आँचल हिलाती है

कुनकुनी धूप मुझे सहलाती है

तो लगता है एहसासों का आभास

मुझ में ज़िंदा है अभी।

आँखों देखा महसूसती हूँ

दिल की गहराई तक।

पर आइना देखने से डरती हूँ

काश! नहीं मरते मेरे एहसास

जो एसिड से मेरी आँखे भी चली जातीं।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ