प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवयित्री: सविता चड्ढा

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

मन

इस कदर बढ़ गई है उदासियां,

इधर उधर ,

बड़ी से बड़ी खुशी अब,

छोटी नजर आने लगी है ,

मन को समझा लिया है,

कुछ इस तरह अब तो,

अब अंधेरों में भी,

रोशनी नजर आने लगी है।

एक सोच

प्रतिदिन चाहती हूं

सुखों के फूल अपने गमलों में,

उन्हें ही देख मैं सांस ले सकती हूं,

मुझे सुखों के फूल बहुत पसंद है,

इसके लिए मैं हर दिन बोती रही हूं

अच्छाइयों के बीज,

सुनहले सपनों के बीज,

अपने आसपास के गमलों में।

मैं जानती हूं ये बीज,

एक ना एक दिन सुख के फूल बनकर ,

गमलों में आएंगे,

जिस दिन मेरे गमले में ,

सुख का गुलाब नहीं आता ,

उस दिन मैं खुद को बहुत कोसती हूं

और तलाश करती हूं ,

वह कौन सा दिन था जिस दिन,

मैंने अच्छाई का कोई बीज नहीं रोपा था

किसी खाली गमले में।

सवाल – जवाब

सवाल तो बहुत हैं जीवन से,

जवाब भी उतने ही है,

काई बार तो

प्रश्नों के जवाब,

प्रश्नों से कहीं अधिक,

ऐसे में सवाल निरुत्तर,

क्या चुप रहना बेहतर?

जीवन भी शांत सुखमय, सुंदर।

धर्म- विज्ञान एक हो जाएं

आओ हम-तुम, हवा हो जाएं,

किसी और को नज़र ना आएं ,

लेकिन कुछ ऐसा कर पाएं,

साथ रहें सदा गुनगुनाएं ,

खुश रहकर सबको चौंकांए ,

धरती अंबर को महकांए,

असंभव को संभव कर पाएं,

मिलकर कुछ ऐसा कर जांए,

धर्म- विज्ञान यदि एक हो जाएं ,

हर असंभव संभव हो जाए,

आओ हम तुम हवा हो जाएं,

आओ हम तुम एक हो जाएं।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ