प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कविता : दिव्या त्रिवेदी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

बेवजह ही सही

ठीक है चलो माना

हम दोनों के दरमियाँ

नहीं है कुछ खास जैसा।

मिल गए होंगे हम यूँ ही

जुड़ गए होंगे बेसबब ही

साथ भी हैं हम बेवजह ही।

लेकिन ये बेसबब जुड़ना

और बेवजह का साथ है ना,

ये बस यूँ ही नहीं है।

बस कहने को है यूँ ही

सब हमारे दरमियाँ, पर

ये जो यूँ ही है बस यूँ ही नहीं है।

बेसबब बेवजह का साथ

ये जो खास नहीं होने वाला

एहसास है,

ये ही तो है बहुत खास।

वजह तो मतलब से पैदा होती है

और फिर

मतलब के नाते का क्या मतलब।

अनमोल तो वही है जो

बेवजह, बेमतलब भी

जुड़ा रहे, साथ रहे, खास रहे।

तो वादा करो

बेवजह यूँ ही बस तुम

बिना किसी मतलब के

रहोगे ना मेरे लिए हमेशा।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ