प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

तू मन अनमना न कर अपना – कवि भारत भूषण अग्रवाल

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

तू मन अनमना न कर अपना

तू मन अनमना न कर अपना, इसमें कुछ दोष नहीं तेरा

धरती के काग़ज़ पर मेरी, तस्वीर अधूरी रहनी थी

रेती पर लिखे नाम जैसा, मुझको दो घड़ी उभरना था

मलयानिल के बहकाने पर, बस एक प्रभात निखरना था

गूंगे के मनोभाव जैसे, वाणी स्वीकार न कर पाए

ऐसे ही मेरा हृदय-कुसुम, असमर्पित सूख बिखरना था

जैसे कोई प्यासा मरता, जल के अभाव में विष पी ले

मेरे जीवन में भी कोई, ऐसी मजबूरी रहनी थी

इच्छाओं के उगते बिरुवे, सब के सब सफल नहीं होते

हर एक लहर के जूड़े में, अरुणारे कमल नहीं होते

माटी का अंतर नहीं मगर, अंतर रेखाओं का तो है

हर एक दीप के हँसने को, शीशे के महल नहीं होते

दर्पण में परछाई जैसे, दीखे तो पर अनछुई रहे

सारे सुख-वैभव से यूँ ही, मेरी भी दूरी रहनी थी

मैंने शायद गत जन्मों में, अधबने नीड़ तोड़े होंगे

चातक का स्वर सुनने वाले, बादल वापस मोड़े होंगे

ऐसा अपराध किया होगा, जिसकी कुछ क्षमा नहीं होती

तितली के पर नोचे होंगे, हिरनों के दृग फोड़े होंगे

अनगिनती कर्ज़ चुकाने थे, इसलिए ज़िन्दगी भर मेरे

तन को बेचैन विचरना था, मन में कस्तूरी रहनी थी

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ