कविता एवं ग़ज़ल
मैं बरस-बरस बरसूं रोज़-रोज़ : आशा चंपानेरी
अपना पठन अनुभव चुनें
मैं बरस-बरस बरसूं रोज़-रोज़
मैं बरस-बरस बरसूं रोज़-रोज़
नित नवीन रंग-ढंग से तुम पर
हर रोज़ आसमां से … प्यार प्यार प्यार सा
रोज़ कभी सूरज की किरन से
खट्टी-मीठी धूप सा,
कभी-कभी चांद से
शीतल चांदनी सा,
बरसात में बादल से
बूंद-बूंद पानी सा,
बंसत रंगीन फूलों से
धीमी-धीमी मध्यम-मध्यम ख़ुश्बू सा,
अगाध समुद्र की गहराई से
लहर-लहर बुलबुला सा,
ज़मीन की मिट्टी से
सोंधी-सोंधी महक सा,
वो हिमशिला पर्वत से
कण-कण बर्फ़ के ओले सा।
कभी तेज़, कभी धीमी गति पवन से
गर्म ठंडे एहसास सा,
पंछियों की चहचहाट से
किल-बिल, किल-बिल कोलाहल सा,
बस यूं ही बरसती रही
बरसती रही…..बरसती रही
कवियित्री आशा चंपानेरी
❦ रचना समाप्त ❦
साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।