प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

चलें फिर आज उजालों की तरफ़ – अशोक हमराही

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

चलें फिर आज उजालों की तरफ़

फ़िज़ा में रंग नज़ारों में जान आई है

सहर ये आज फिर नए मक़ाम लाई है

गुलों के होठ चूमकर अभी हटी थी शब

की चाहतों ने उम्मींदें नई जगाई हैं

तमाम रात चांदनी जो ख़्वाब बुनती रही

अभी अभी तो उन्हें ले के सबा आई है

खिले हैं रोशनी के फूल अब दरख़्तों पर

डालियाँ झूम के लेने लगी अंगडाई हैं

आओ हम भी चलें फिर आज उजालों की तरफ़

सुबह ये आज यही ले के पयाम आई है

अशोक हमराही

पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .

विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ