प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

दिल के रिश्तों को अजनबी होते देखा है – दिव्या त्रिवेदी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

दिल के रिश्तों को अजनबी होते देखा है

सब बदलते देखा है, छलते देखा है,

दिल के रिश्तों को, अजनबी होते देखा है।

बीत जाने को आतुर, रात को अब,

ठहर कर, जमते, सर्द होते देखा है ।

दिन ने छोटा कर लिया, सफ़र अपना,

शाम जल्दी, सहर देर से आते देखा है।

होने लगा विस्तार, ख़्वाबों का अब ज़्यादा,

हक़ीक़त को सिमट कर, छोटा होते देखा है।

ख़ून के रिश्ते, दिल को दाग़ से लगने लगे,

गैरों को अब ज़्यादा, अपना बनते देखा है।

चीर दे गिरेबान, एक ग़लत निगाह काफ़ी है

हर औरत को हर मर्द से, यूं बचते देखा है।

अपना भी मिज़ाज, बदलने लगा अब तो,

सरल से ख़ुद को बहुत, जटिल होते देखा है।

जन्म दिया जिस प्रेम को, प्रेम से मैंने,

उसी का ख़ुद को, कातिल होते देखा है।

इस दुनियां को, दोष ही क्या देगी तू दिव्या,

तूने तो ख़ुद ही, ख़ुद को छलते देखा है।

दिव्या त्रिवेदी हिंदी भाषा की जानी-मानी कवियित्री हैं

पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .

विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ