प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

गणतंत्र दिवस है अमर कहानी – अशोक हमराही

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

गणतंत्र दिवस गीत

गणतंत्र दिवस है अमर कहानी स्वर्णिम हिंदुस्तान की,

आज़ादी के दीवानों के साहस त्याग महान की …

जिसके लिए शहीद हुए हैं, हर मजहब के सेनानी,

हंस-हंस कर गोली खाई है, हंसकर दी हर क़ुर्बानी,

चुने गये मासूम सपन जिसकी ख़ातिर दीवारों में,

शूली चूमी पिया विष कभी, लेकिन हार नहीं मानी,

आन-बान मर्याादा ख़ातिर बाज़ी खेली प्राण की,

गणतंत्र दिवस है अमर कहानी स्वर्णिम हिंदुस्तान की …

सत्य, अहिंसा और प्रेम का गूंज रहा जय नारा है,

शांति और सुख के सपनों ने आकर इसे संवारा है,

न्याय और समता अखंडता जिसकी प्राणों से प्यारी,

इसकी रक्षा करना सबसे पहला धर्म हमारा है,

देश प्रेम का पाठ पढ़ाती गाथा ये ईमान की,

गणतंत्र दिवस है अमर कहानी स्वर्णिम हिंदुस्तान की …

गीता का उपदेश यही है, यही वेद की वाणी है,

युग-युग से दोहराई जाती, इसकी कथा पुरानी है,

रामायण ने इसी प्रेरणा का आदर्श बखाना है,

कई बार इसकी ख़ातिर बैरागन हुई जवानी है

इस धरती के कण-कण में हैं गाथाएं बलिदान की,

गणतंत्र दिवस है अमर कहानी स्वर्णिम हिंदुस्तान की …

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ