प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

GHAZAL ग़ज़ल : दिल में रहते हो और दिल को दुखा देते हो – अशोक हमराही

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

दिल में रहते हो और दिल को दुखा देते हो

दिल में रहते हो और दिल को दुखा देते हो पल में अपना तो पल में ग़ैर बना देते हो

दोस्त तुमसे तो कभी ऐसी उम्मीद न थी औरों से मिलके साज़िशों को हवा देते हो

हमने तो सिर्फ़ तबस्सुम की इनायत मांगी बात इतनी सी है तूफ़ान उठा देते हो

हमने माना कि ज़माने से ख़फ़ा हो लेकिन ग़ुस्सा औरों से है अपनों को सज़ा देते हो

झिझक के लगना गले ये भी कोई मिलना है इससे बेहतर है जो तुम हाथ मिला लेते हो

अशोक हमराही

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ