कविता एवं ग़ज़ल
चलो इस शाम को थोड़ा सा गुलाबी कर लें – अशोक हमराही
अपना पठन अनुभव चुनें
चलो इस शाम को थोड़ा सा गुलाबी कर लें
चलो इस शाम को थोड़ा सा गुलाबी कर लें
तेरे होठों की तरह शोख़ शराबी कर लें
कभी तो दिल की इबारत को पढ़ेगा कोई
अपने चेहरे को ज़रा और किताबी कर लें
बाद रुख़सत तेरी यादों से बहल जाऊँगा
पास बैठो तुझे अब देेखके तो जी भर लें
गए सालों की तरह ये बरस भी बीत चला
चंद लम्हे चलो अब ख़ुद के नाम भी कर लें
– शायर अशोक हमराही
❦ रचना समाप्त ❦
साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।