प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

तू शहर बनो बनारस की – करुणा शंकर दुबे

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

तुम शहर बनो बनारस की

मैं सांझ- सवेरे भटकूं तुझमें

तुम गली बनो घाटों की

मैं सांझ- सवेरे भटकूं तुझमें

तुम शहर बनों बनारस की

तुम फूल बनो बगिया की

मैं भंवरा बन बस जाऊं तुझमें

तुम मृगदांव बनो तथागत की

तुम शहर बनों बनारस की

तुम लहर बनो नदिया की

मैं गंगा बन जनजीवन में

तुम असी बनो बनारस की

तुम शहर बनों बनारस की

तुम नंदी बन जा भोले की

मैं बेलपत्र रखूं करतल में

तुम घंटी बन जा मंदिर की

तुम शहर बनों बनारस की

रमता – जपता फ़कीर भी

कूंच गलियों से घाटी की

धमक धूप और मंजीर की

तुम शहर बनों बनारस की

मैं सांझ- सवेरे भटकूं तुझमें

तुम शहर बनों बनारस की

करुणा शंकर दुबे

Ministry of Information & Broadcasting, Government of India

Director of Programs · August 5, 1989 to present · Almora

Head

All India Radio (A.I.R)

Director

Incharge Head Of Office All India Radio Gairsain-Champavat, All India Radio Pithauragadh,All India Radio Bageshwar Also.

———————————————————————————————————————————————————————-

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ