प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

नमस्कार से संस्कार की होती है पहचान – अशोक हमराही

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

नमस्कार से संस्कार की होती है पहचान

नमस्कार से संस्कार की होती है पहचान

नमस्कार जब ह्रदय से निकले मिल जाते भगवान

विनय से बनता मनुज महान

विनय ही मानव की पहचान

विनयशील जो होते हैं वो हर सुख पाते हैं

अहंकार से दूर सभी के प्रिय बन जाते हैं

करते हैं जो मान सभी का उन्हें मिले सम्मान

विनय से बनता मनुज महान

विनय ही मानव की पहचान

हाथ जोड़कर विनत भाव से जो भी करे प्रणाम

उसे मिले आशीष सभी का बन जाये हर काम

मन हो नम तो मन को मिलता मनचाहा वरदान

विनय से बनता मनुज महान

विनय ही मानव की पहचान

करते जो सम्मान, बड़ों को शीश नवाते हैं

मानव क्या प्रभु तक उनके आगे झुक जाते हैं

नत होने से ही मिलता है उन्नति का वरदान

विनय से बनता मनुज महान

विनय ही मानव की पहचान

अशोक हमराही

पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .

विशेष :- यदि आपने Website को Subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी Free Subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ