कविता एवं ग़ज़ल
ओ अरण्य के सुन्दर सपने ! – राजुल
अपना पठन अनुभव चुनें
ओ अरण्य के सुन्दर सपने !
ओ अरण्य के सुन्दर सपने!
निधि जीवन की – लक्ष्य प्राण के !
चाहों की मधुरिम रातों से,
दिनकर की उजली बाहों से,
चंचल सांझ के रंग सुनहरे –
कितने पास हो, कितने अपने!
पाने को शीतल आलंबन,
आज व्यथित क्यों प्राण भिक्षु से,
व्याकुल नैन निहारें पल के –
अभी पास थे कितने अपने!
राजुल
पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .
विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!
❦ रचना समाप्त ❦
साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।