प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

पानी – अनिता रश्मि

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

पानी

पानी-पानी ज़िंदगी

नहीं कोई रवानी ज़िंदगी

रहिमन पानी रख न सका

पानी सी बह निकली

यह आनी-जानी ज़िंदगी

पानी ढोने में बीत गया उसका

हर पल, हर क्षण का जीवन

पत्थर से पानी निकालने की

है यही कहानी ज़िंदगी

आँखों से गिर बिखरे मोती सी

बिखर रही क्यों तू

बिन पानी सब सून

कहती रह गई सयानी ज़िंदगी

ठहर गई थी सदा के लिए

बस प्यास के मारे

पानी को ही मान जीवन

प्यासों की बेमानी ज़िंदगी

दोपहर में कंठ पसारे

ठिठकी पड़ी थी बरसों से

बरसों तक भटकती

बहुत तरसती, बहुत तड़पती

सूखी नदियों, बावड़ियों में

छोड़कर अपनी

अबूझ निशानी ज़िंदगी।

कवियित्री अनिता रश्मि

परिचय :

पहला लघु उपन्यास 19 – 20 की उम्र में

पहली रचना नवतारा ( संपादक – भारत यायावर) में छपी।

स्थानीय अखबारों, पत्रिकाओं के साथ राष्ट्रीय स्तर की पत्रिकाओं हंस, ज्ञानोदय, जनसत्ता, समकालीन भारतीय साहित्य, कथाक्रम, वागर्थ , वर्तमान साहित्य आदि में कहानियों का प्रकाशन।

वेब पत्रिकाओं में भी विविधवर्णी रचनाएँ प्रकाशित।

प्रकाशित कृतियाँ

उपन्यास – गुलमोहर के नीचे… पुकारती जमीं ( सामयिक प्रकाशन से )

कहानी संग्रह – उम्र – दर- उम्र, लाल छप्पा साड़ी , बाँसुरी की चीख, संन्यासी ( राज पब्लिशिंग हाउस का सहयोगी पूनम प्रकाशन से )

यात्रा वृत्तान्त – ईश्वर की तूलिका

कविता संग्रह – जिन्दा रहेंगी कविताएँ ।

साहित्य अकादमी से ऋता शुक्ल के संपादन में प्रकाशित साझा संकलन में एक कहानी ।

कहानियों का मलयालम, तेलुगु में अनुवाद ।

प्रमुख पुरस्कार / सम्मान –

‘ पुकारती जमीं ‘ उपन्यास को नवलेखन पुरस्कार ( राजभाषा विभाग, बिहार सरकार)

प्रथम साहित्य गौरव सम्मान, (स्पेनिन, राँची )

तृतीय शैलप्रिया स्मृति सम्मान

रामकृष्ण त्यागी कथा सम्मान ( सर्व भाषा ट्रस्ट ) 2020 में।

***

संपर्क – सी 1, डी ब्लाॅक, सत्यभामा ग्रैंड, पूर्णिमा काॅम्पलेक्स के पास, कुसई, डोरंडा, राँची, झारखण्ड

ई मेल – anitarashmi2@gmail.com

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ