प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

माँ डर मुझे बहुत लगता है – प्रमिला भारती

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

माँ डर मुझे बहुत लगता है

अब डर मुझे बहुत लगता है ।

माँ डर मुझे बहुत लगता है ।

चुनचुन कर दाने ला तूने,

चोंच खोलना मुझे बताया ।

पंख उगे जब मेरे माँ तो ,

तूने ही उड़ना सिखलाया ।

कैसे जाकर दाना लाते ,

कैसे पेट भरा करते हैं ,

संध्या के ढलने से पहले

घर में पाँव धरा करते हैं,

सब कुछ सिखा दिया माँ तूने,

पर अब तक ये बता ना पाई ,

जाल बिछा कोई कब कैसे,

किसको कहाँ कहाँ ठगता है !

इसीलिए बस डर लगता है ।

माँ डर मुझे बहुत लगता है ।

भोर प्रहर उठकर नीड़ों से ,

सारे आँगन को चहकाना ,

सन्नाटों की तोड़ उदासी ,

नीरव को कलरव कर जाना ,

दूर गगन में उड़ते जाना ,

पंखों से आकाश नापना ,

पर उड़ान भरने से पहले ,

मौसम के आसार भाँपना।

कभी ना डरना, कहीं किसी से ,

जो भी होगा अच्छा होगा ,

सो जाए चाहे जग सारा

पर भगवान सदा जगता है ।

भला तुझे क्यों डर लगता है ?

जब पतंग की डोर कभी

मेरे पंखों में उलझा करती ,

चाह दूर उड़ने की मेरे

मन ही मन में कुलझा करती ,

रोक ना पाती आँखें आँसू ,

जब हम दर्दों को सहलाते

लंगड़ के कंकड़ लगते हैं

हमें राह में आते- जाते

कैसे कैसे लोग हमें,

जाने कितनी पीड़ा पहुँचाते,

पर मानवता के उपवन में

हिलता नहीं एक पत्ता है

इसीलिए माँ डर लगता है ।

माँ डर मुझे बहुत लगता है ।

माँ डर मुझे बहुत लगता है ।

अंतर्राष्ट्रीय मंच की ख्यातिप्राप्त

कवियित्री प्रमिला भारती

कवियित्री प्रमिला भारती की इस रचना को सुनने के लिए youtube के इस link पर जाइए – संपादक

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ