प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

Kavi Aur Kavita : Ratna Bapuley

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

नदियों का जल

प्रतिक्षण प्रतिपल,

करता कल कल,

हो चिर चंचल

बहता निश्छल,

नदियों का जल।

हिम अंचल से,

निकल निकल,

पूरित करता

वसुधा स्थल,

नदियों का जल।

शिलाखंड को,

अवरूद्ध देख भी ,

होता न बह

पथ से अविचल,

नदियों का जल।

विषमता को भी,

कर समतल,

देता समता का

ज्ञान विमल,

नदियों का जल ।

कुछ लहर लहर

कुछ मचल मचल,

गुंजित करता

आनन्द स्वर ।

नदियों का जल

जग हिताय ही

मृदुता भर,

बुझाता सबकी

प्यास विकल।

नदियों का जल।

इसका प्रियतम,

नभ का बादल,

दोनों में पर

बहुत है अन्तर,

नदियों का जल।

बह शून्य है

इसका है तल,

पर दोनों पूरक

भाव अटल

नदियों का जल ।

मानव प्रभु से,

ऐसा अन्तर,

रहस्य सृष्टि का

करता सरल

नदियों का जल ।

हिंदी साहित्य की जानी-मानी लेखिका-कवियित्री रत्ना बापूली

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ