कविता एवं ग़ज़ल
चलो ख़ुद को भी एक तोहफ़ा दिया जाए – अशोक हमराही
अपना पठन अनुभव चुनें
चलो ख़ुद को भी एक तोहफ़ा दिया जाए
चलो ख़ुद को भी एक तोहफ़ा दिया जाए
जहां कह दे ये जीवन चल चल दिया जाए
ये सन्नाटा न टूटेगा कभी ऐसे
ग़ज़ल में नाम उनका लिख दिया जाए
हों रिश्ते सर्द इससे पहले आओ
दिलों की बर्फ़ को पिघला लिया जाए
कोई हमराह मंज़िल हो न कोई कारवां
चलो ऐसे भी मंज़र तय किया जाए
अभी हैं ज़िंदगी के इंतिहां कितने
हिसाब इसका भी अब कर लिया जाए
चुकाते ही रहें हैं क़र्ज़ दुनिया के
कोई अब काम ख़ुद का कर लिया जाए
– अशोक हमराही
पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .
विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!
❦ रचना समाप्त ❦
साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।