प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कहानी

कहानी : संवेदना – डॉ अमिता दुबे

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

संवेदना

‘माँ ! आपने आज के अखबार की खबर पढ़ी’ बेटी आद्या पुकार रही थी।

‘कौन सी खबर ?’ अखबार का एक-एक पन्ना चाट चुकी सुजाता ने बेटी सेपूछा यह जानने के लिए कि उसकी सोच कहाँ तक जा सकती है।

‘मम्मा ! बुलन्दशहर के पास किसी कस्बे में एक शादीशुदा लड़की अपनेमायके में जला दी गयी। कैसी अजीब खबर है। अभी तक हम सुनते थेलड़कियाँ ससुराल में जलायी जाती हैं यह पहली बार सुनने को मिल रहा हैकि एक बेटी अपने मायके में जलकर मर गयी। कहाँ सुरक्षित है बेटियाँमाँ!’ आद्या के स्वर में चिन्ता के साथ-साथ डर भी था।

‘बेटा! तुम लोग इन विषयों पर भी बातचीत करते हो अपने संगी-साथियोंके बीच!’ सुजाता ने पूछा!

‘क्यों नहीं माँ! क्या हम इंसान नहीं हैं।’ जब निर्भया वाला काण्ड हुआ था, वही दिल्ली की बस वाली घटना जिसने पूरे देश को आन्दोलित कर दियाथा उसके विरोध में तो हमने काॅलेज के सामने कैण्डिल मार्च भी निकालाथा और प्रोटेस्ट भी किया था। हमारे साथ हमारे टीचर्स भी थीं। सर औरमैम दोनों ही।

माँ, जानती हो इस लड़की को किसने जलाया उसकी सौतेली माँ ने। जबघर के सब लोग कहीं गये थे माँ ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दीऔर दरवाजा बाहर से बन्द कर कहीं चली गयी। जब आग की लपटें उठनेलगीं तो पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तब तक लड़की अस्सी प्रतिशत जलचुकी थी। उसने इतना बताया कि माँ ने उसे चारपाई से बाँधकर मिट्टी कातेल छिड़का और आग लगा दी। उसके मुँह में कपड़ा भी ठूँस दिया था।आगे की बात वह कुछ भी नहीं बता सकी और अस्पताल ले जाते हुए उसनेरास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस के आने से पहले एम्बुलेंस आने के भीपहले। पूछने पर माँ साफ मुकर गयी। लड़की का अन्तिम संस्कार उसकेपति ने किया। माँ को गिरफ्तार कर लिया गया है। पड़ोसी बताते हैं किविवाहिता लड़की के बार-बार मायके आने और महीना दो महीना रहने सेवह सौतेली माँ पति से क्लेश करती थी घटना के एक दिन पहले सुबह सेरात तक पति-पत्नी, माँ-बेटी में लड़ाई होती रही थी।’ आद्या विस्तार सेकहानी बता रही थी। यही किस्सा न्यूज चैनल पर भी ‘बड़ी खबर’ बताकरनिरन्तर प्रसारित हो रहा था। कई चैनलों का सार आद्या माँ को बताकरउत्तेजित हो रही थी। मानो उसका बस चलता तो वह घटना को अंजाम देनेवाली माँ को फाँसी पर ही लटका देती।

सुजाता तत्काल कोई उत्तर नहीं दे सकी बेटी आद्या को । उसने अपनेमायके की एक घटना याद आ गयी अनायास ही। वैसे वह सुबह से ही उसमासूम को याद कर रही थी जिसे उसकी काॅलोनी में उसके घर से मात्र चैथेघर में जहर देकर मार दिया गया था। वह भी शादीशुदा लड़की थी। दोबच्चे की माँ बहुत बड़े घर में ब्याही गयी थी। माता-पिता की लाड़ली, भाईकी दुलारी और पढ़ाई में बहुत तेज। उसके जब परीक्षा परिणाम निकले थेतब उसके पिता ने पूरी कालोनी में मिठाई बाँटी थी। तब सुजाता को पताचला था उसका नाम कनक है। कनक यानी सोना। वह सोना ही थी, सोनेकी तरह खरी, तपी हुई। पूरी कालोनी की लड़कियों का आदर्श कनकदीदी।

कनक दीदी की शादी अचानक तय हुई थी। सर्वगुण सम्पन्न कनक जिसघर जाने वाली थी वहाँ उसे पलकों पर बैठाया जाने वाला था ऐसे उसकेमाँ-पिता जी सबसे कह रहे थे। कनक दीदी ब्याह कर दूसरे शहर चली गयीकाॅलोनी से मानो रौनक चली गयी जब कभी साल-छह महीने में कनकदीदी आती तब पूरी काॅलोनी का चक्कर लगाती और अपने पति,ससुराल, सास-ससुर की बड़ाई करती रहतीं। उनका मुख सुख-सौभाग्य से दमकताही रहता। बच्चे होने के बाद धीरे-धीरे उनका आना सीमित हो गया था।उसका एक कारण यह भी था कि अब उनके भाई की शादी भी हो गयी थीऔर माता-पिता की देखभाल करने वाली भाभी आ गयी थी।

बाद में सुजाता की शादी हो गयी और वह अपनी गृहस्थी में व्यस्त हो गयी।इसी बीच माँ-पिता जी भी भाई के पास अहमदाबाद चले गये थे इसलिएपुश्तैनी घर किरायेदार के हवाले था, लिहाजा कनक दीदी की कोई खबरनहीं मिली। लगभग दस वर्षों बाद माँ के वापस लौटने पर सोनभद्र जाने कामौका मिला। उसने पडोस की चाची से कनक दीदी के बारे में पूछा तोउसकी बात सुनकर सुजाता के रोंगटे खड़े हो गये। रत्ना चाची बता रहीथीं-‘इधर कनक अब मायके बहुत कम आने लगी थी। भाभी के साथ भाईको भी अब उसका आना और घर में अधिकार जताना पसन्द नहीं था।तीज-त्योहार भी उसे अब कोई नहीं बुलाता था। माँ-पिता अशक्त हो गये थेऔर भाई के ऊपर निर्भर भी थे।’

चाची बताने लगीं-सुजाता! अचानक कनक का भाई खत्म हो गया बिनाकिसी बीमारी के, बिना दवा दारू के। किसी को कुछ नहीं ंपता चला रातमें सोया तो सोता रह गया। अम्मा-पिता जी दूसरे कमरे में थे। बहू कीआवाज सुनकर जान पाये कि उनके घर का चिराग हमेशा के लिए बुझगया है। उस समय कनक आयी थी। तेरहवीं तक रुकी थी। जाते समयभाभी से कह कर गयी थी माँ-पिता का ध्यान रखना लेकिन जिसने भाई केरहते सास-ससुर का ध्यान नहीं रखा वह बाद में क्या रखती। बूढ़ी सासदिन-रात खाँसती रहती ससुर सरकारी अस्पताल से दवा ले आते दवा खत्महो जाती मर्ज बढ़ जाता फिर हिम्मत जुटाकर पाँच किलोमीटर दूरअस्पताल जाते लाइन लगाते और दिनभर में पन्द्रह दिन की दवा लेकरपैदल ही थके-हारे घर लौटते। माँ बीमारी छुपाती रहती। कोई मदद करनाभी चाहता तो कनक की भाभी इतना हंगामा खड़ा करती कि अव्वल तोकिसी की हिम्मत ही नहीं पड़ती। अगर कोई मदद करना भी चाहता तोबूढ़ा-बूढ़ी स्वीकार नहीं करते। उनका जीवन कठिन हो रहा था उनको डर थाकहीं नरक न बन जाये। बहू के साथ अब उसकी माँ रहने आ गयी थी।बाल-बच्चा कोई था नहीं। सारा दिन माँ-बेटी सज-सँवरकर घूमने निकलजातीं। न जाने कैसे-कैसे लोगों का घर में आना शुरू हो गया था।’

चाची आगे बताने लगीं- ‘जानती हो सुजाता! दोनों माँ-बेटी एक हफ्ते सेगायब थीं। बिना बताये कहीं निकल गयी थीं। इसी बीच कनक की माँबहुत बीमार हो गयीं। काॅलोनी वालों ने मिलकर उन्हें अस्पताल में भरतीकरवाया। देखभाल की दवा लाकर भी दी लेकिन वे मृत्यु को जीत नसकीं। जिस दिन वे मरीं उस दिन न जाने कहाँ से दोनों माँ-बेटी प्रकट होगयीं। आनन-फानन में अन्तिम संस्कार कर दिया। कनक को खबर ही नहींकी।

बाद में सूचना मिलने पर वह आयी और पिता के गले लगकर फूट-फूटकरऐसा रोयी कि देखने वालों की आँखें भी नम हो गयीं। पिता के साथबातचीत कर और काॅलोनी वालों से जो किस्से उसे सुनने को मिले उसकेपरिणामस्वरूप उसने भाभी से बात करने का मन बनाया। यही उसकीसबसे बड़ी भूल थी। उसने भाभी से केवल इतना कहा था- ‘भाभी! भइयानहीं रहे, माँ भी नहीं रहीं। अब केवल पिता जी हैं। तुम्हारी भी अभी उमरक्या है तुम किसी एक का हाथ थाम लो। घर की बदनामी करवाना अच्छानहीं है।’

‘कैसी बदनामी तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मेरी बेटी के बारे में उलटा-सीधाकहने की। अपने काम से काम रखो। अगर जायदाद पर निगाह है तो भूलजाओ। हम कहीं जाने वाले नहीं। इसी घर में रहेंगे अपनी तरह।’ बहू कीमाँ तपाक से बोली।

कनक ने पलट कर कहा- ‘मौसी! मैं आपसे बात नहीं कर रही हूँ। मुझेअपनी भाभी से बात करनी है। हाँ, हमारे घर के मामले में आपको बोलनेकी जरूरत नहीं है।’

‘कैसे नहीं है और क्यों नहीं ? ये मेरी माँ हैं और इस घर की मालकिन भी।तुम अपना रास्ता देखो। तुम्हारी भलाई इसी में है माँ के काम में आयी होउसी पर ध्यान दो। कहकर कनक की भाभी भड़ाक से दरवाजा बन्द करअपनी माँ के साथ घर से बाहर चली गयी।

रात के किसी पहर माँ-बेटी लौटीं। दो-दिन और बीत गये। कनक माँ कीतेरहवीं करके पिता को अपने साथ लेकर जाने का मन बना रही थी। उसनेवकील को बुलाकर राय मशविरा भी किया था कि किस तरह पिता केजीवित रहते घर को बचाया जा सकता है क्योंकि उसकी भाभी और उसकीमाँ घर बेचकर पैसा हड़पना चाहती थीं। वे माँ के सामने भी पिताजी परलगातार दबाव बना रहीं थीं।

चाची आगे बताने लगीं यद्यपि वकील से राय लेने की बात चुपचाप हुई थीलेकिन कनक की भाभी को न जाने कैसे भनक लग गयी थी। अचानकउसका और उसकी माँ का व्यवहार बिल्कुल बदल गया। दोनों ने पैर छूकरपिताजी से व कनक से सबके सामने अपने गलत व्यवहार के लिए माफीमाँगी और भविष्य में ठीक प्रकार से रहने की कसम खायी।

त्रियोदशी संस्कार ठीक प्रकार से सम्पन्न हो गया। कनक के ससुराल सेकोई नहीं आया वास्तव में किसी को बुलाया ही नहीं गया था। माँ-बेटी नेदौड़-दौड़कर सबको भोजन करवाया महाब्राह्मणों को उनकी अपेक्षा सेअधिक दक्षिणा दी और कनक से सबके सामने आग्रहपूर्वक एक सप्ताहरुकने का अनुरोध किया ताकि घर के सामान आदि का निर्णय किया जासके। सास का बन्द बक्सा खोला जा सके। भोली-भाली कनक बातों मेंआ गयी।

रत्ना चाची के आँखों में आँसू थे। वे भरे गले से कहने लगीं ‘दो दिन बादकनक के घर से रोने-चीखने की आवाजें आने लगीं- ‘हाय-हाय अरे कोईदेखो बीबीजी और पिताजी को क्या हो गया। उठ ही नहीं रहे हैं। पड़ोसीइकट्ठा हो गये कनक और उसके पिता की देह नीली पड़ गयी थी। तब तककिसी ने पुलिस को फोन कर दिया पुलिस आनन-फानन में आ गयी।पुलिस ने ही कनक के पति को सूचना दी और उनके आने तक पोस्टमार्टमकी कार्यवाही पूर्ण की। जिसमें स्पष्ट हो गया कि दोनों को जहर दिया गयाथा। कनक के पति ने मुकदमा लड़ा और आज दोनों माँ-बेटी जेल कीचक्की पीस रही हैं।

देखो न सुजाता एक सीधी-सादी लड़की बिना किसी कसूर के मार दीगयी।

उसकी गलती केवल इतनी थी कि वह अपने माता-पिता से बहुत प्यारकरती थी और चाहती थी कि मायके की देहरी मे सलामत रहे।

आद्या के पुकारने पर सुजाता होश में आयी। माँ! तुम कहाँ खो गयीं देखोन्यूज चैनल पर आ रहा है उस लड़की को जलाने वाली उसकी सौतेली माँ नेअपना जुर्म कबूल कर लिया है लड़की के पति ने अपने बच्चों की कसमखाते हुए अपनी पत्नी के लिए जी जान से लड़ाई लड़ने की बात कही है।माँ! देखो उस बेचारी लड़की का फाइल फोटो दिखाया जा रहा है कितनीप्यारी है कितनी मासूम लग रही है बेचारी। देखो उसकी बच्ची कितनी छोटीहै बेचारी की माँ मर गयी। आद्या दुःखी हो रही थी और सुजाता की आँखोंके आगे एक बार फिर कनक दीदी आकर खड़ी हो गयी थीं उसी सुन्दर रूपमें सोने के समान खरी, तपी हुई। पूरी काॅलोनी की लड़कियों का आदर्शकनक दीदी।

आद्या कह रही थी- कहाँ गयी हैं हमारी संवेदनाएँ। कैसे कोई किसी कोमारने की योजना बना लेता है। कैसे हिम्मत पड़ती है किसी को मारने की।‘

सुजाता सोच रही थी – ‘संवेदनहीनता की ओर बढ़ते हमारे समाज कोआद्या जैसे बच्चों पर ही भरोसा करना होगा। आद्या किसी से फोन पर बातकर रही थी – ‘कल काॅलेज में हम ‘कैण्डिल मार्च’ करेंगे। प्रोटेस्ट करनाबहुत जरूरी है।’

सच में ऐसी घटनाओं के प्रति विरोध जताना आवश्यक ही नहीं अनिवार्य भीहै। नहीं तो कैसे मजबूत हो पायेंगी हमारी बेटियाँ इन मरती हुई संवेदनाओंके बीच।

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कहानी में वापस जाएँ