प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कहानी

लघु कथा: बैसाखियों का दंश – गोप कुमार मिश्र

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

लघु कथा:

बैसाखियों का दंश

गोप कुमार मिश्र

" विशालकाय भब्य ड्राइंग कक्ष में बैठा रमेश बस घूरे जा रहा था, बगल में रखी बैसाखियों को एकटक।”

"आज से ठीक पैतीस साल पहले ये बैसाखियाँ आ लगी थी उसकी बगल से। पता ही नही चला, कि कब बन गयी असतित्व का अभिन्न हिस्सा।"

"काश उस दिन जुटा ली होती हिम्मत। बैसाखियों की जगह आत्मबल को चुना होता। पहले तो दो कदम चल भी लेता था। काश गुजर लेता थोड़ी प्रसव पीड़ा से।झटक देता बैसाखियों का हाँथ। तो आज तन के साथ मन से तो पंगु न होता।"

" आज वह समझ ही नही पा रहा है, कि बैसाखियाँ उसे ढ़ो रही है या उसकी आत्मग्लानि बैसाखियों को ढो रही है।"

"आज उसनें ठान लिया कि वह त्याग देगा , पर पैरों नें उठनें से मना कर दिया और हाँथ बरबस खिँचे चले गये बैसाखियों की ओर । "

" उसनें हार मान ली अपनें देश की तरह। जो बहुमत में होते हुए भी बैसाखियों पर जीनें को मजबूर।

सियासत जो ठहरी पंगु और बैसाखियाँ वोट बैंक।”

"आत्मा जार जार रो रही थी और धर्म ,जाति, मजहब आदि बैसाखियाँ ठहाका लगा रही थी।"

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कहानी में वापस जाएँ