कविता एवं ग़ज़ल
कोरोना से डरो नहीं बस इससे बचकर रहो : गायक – आशुतोष श्रीवास्तव
अपना पठन अनुभव चुनें
घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने
गीत संख्या – 45
कोरोना से डरो नहीं बस इससे बचकर रहो
कोरोना कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
एक मीटर की दूरी रखो मास्क लगाए रहो
कोरोना
कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
कोरोना को भगाना है तो पास न इसके आना
ये बुजदिल है देखो इससे बिल्कुल ना घबराना
जब तक हों हालात न काबू घर में ही बस रहो
कोरोना कुछ न कर पाएगा
कोरोना से डरो नहीं बस इससे बचकर रहो
कोरोना कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
एक मीटर की दूरी रखो मास्क लगाए रहो
कोरोना
कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
रहो सुरक्षित अपने घर में बाहर अभी न निकलो
दोस्त यार की याद आए तो फ़ोन पे बातें कर लो
थोड़े दिन धीरज धर लो फिर शान से पार्टी करो
कोरोना कुछ न कर पाएगा
कोरोना से डरो नहीं बस इससे बचकर रहो
कोरोना कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
एक मीटर की दूरी रखो मास्क लगाए रहो
कोरोना
कुछ कर न पाएगा
ये खुद ही भाग जाएगा
गीतकार – अशोक हमराही
❦ रचना समाप्त ❦
साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।