प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

सुनो विनती हमारी हनुमान जी : गायक – किशोर चतुर्वेदी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 46

सुनो विनती हमारी हनुमान जी

“संकट मोचन नाम तुम्हारा,

क्यों नहीं संकट हरते।

भक्तों ने है तुमको पुकारा,

कोरोना से डर के।।”

सुनो विनती हमारी हनुमान जी

आए शरण तुम्हारी हनुमान जी

क्यों हमको भुलाए बैठे हो

हमें एक है तुम्हारा ही सहारा

क्यों हमको भुलाए बैठे हो

सुनो विनती ….

बालपन किया सूर्य का निवाला

सुग्रीव को तुम्हीं ने है संभाला

लंकापुरी का तुम्हीं ने तोड़ा ताला

मान रावण का चूर कर डाला

मूर्छा से लक्ष्मण को निकाला

अहिरावण का वध कर डाला

हर संकट को तुमने है टाला

कोई तुमसा नहीं है कोई रखवाला

महावीर औ प्रतापी हनुमान जी

चिरजीवी बलशाली हनुमान जी

क्यों बल को भुलाए बैठे हो

हमें एक है तुम्हारा ही सहारा

क्यों हमको भुलाए बैठे हो

सुनो विनती ….

आज जीव है तुम्हारा दुखियारा

कहीं सूझे नहीं कोई भी किनारा

सारे जग में है छाया अंधियारा

करो अपनी दया का उजियारा

तुम्हें जब जब भक्तों ने पुकारा

दुःख, दोष, त्रास सबसे उबारा

नाम संकट मोचन है तुम्हारा

बेगि हरो प्रभु संकट हमारा

प्रभु राम के सेवक हनुमान जी

हम दास हैं तुम्हारे हनुमान जी

क्यों दास को भुलाए बैठे हो

हमें एक है तुम्हारा ही सहारा

क्यों हमको भुलाए बैठे हो

सुनो विनती ….

गीतकार – अशोक हमराही

“Along with this I’ve also recently sung the title song for running serial in &Tv ‘Kahat Hanuman Jai Shree Ram and have also done multiple playback singing and composition for the serial. I was also honoured with the award ‘Uttar Pradesh Sangeet Natak Academy 2020.’ I’m honoured to tell you that I’ve learnt classical music from Late Pandit Ganesh Prasad Mishra Ji, Late Shri KK Kapoor Ji, Professor Kamla Srivastava Ji, learnt Thumri from Pandit Dharmnath Mishra Ji and light music from Late Vinod Chatterjee . – Kishor Chaturvedi

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ