प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

Kavi Anil Masoom : Saawan ke Geet

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

सावन की मन मानी है ये

सावन की मन मानी है ये

आग भरा इक पानी है ये

बारिश में मैं भीग रही हूँ

जैसे जलना सीख रही हूँ

बूँदों में अंगारे भर के

छत पे बादल क्यों आया है

जबकि चिता पे लेट गयी थी

आग से क्यों यूँ नहलाया है

ज़िंदा होने ने ही अक्सर

मौत से ज़्यादा तड़पाया है

साँसों में बस धुआँ भरा है

इस जीवन से क्या पाया है

इस जीवन को जीते जीते

जैसे जलना सीख रही हूँ

दुनिया आ के क्यों छलती है

खुद को छलना सीख रही हूँ

सावन को जाने न दूँगी

ऐसी भी नादान नहीं जो

सावन आ के जाने दूँगी

बना सोख्ता ये मन मेरा

बारिश क्यों बह जाने दूँगी

तुम पानी लेकर आओगे?

तुम क्या मुझ को नहलाओगे

आग हूँ मैं गर मुझपे बरसे

सच कहती हूँ पछताओगे

इक चिंगारी भी गर भड़की

दामन कहाँ बचाने दूँगी

ऐसी भी नादान नही जो

सावन आ के जाने दूँगी

मन से तन तक भीगे सब कुछ

और नही माँगूंगी अब कुछ

बर्फ़ गिरी तो जम जायेंगे

बोल सकेंगे कब ये लब कुछ

पानी को चादर कर लूँगी

इक सलवट ना आने दूँगी

ऐसी भी नादान नही जो

सावन आ के जाने दूँगी

हिंदी भाषा के जाने-माने प्रतिष्ठित कवि अनिल मासूम

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ