प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

और कुछ देर में ये धूप भी ढल जायेगी – डॉ अनिल त्रिपाठी

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

और कुछ देर में ये धूप भी ढल जायेगी

और कुछ देर में ये धूप भी ढल जायेगी

शाम सिन्दूरी तेरी याद ले के आयेगी

मन जो इक फूल सा महकता है

और कुछ देर में खुशबू भी बिखर जायेगी

मुझसे मत पूँछ वो सवाल जो पैदा ही नहीं

उन जबाबों में तेरी उम्र गुज़र जायेगी

ये जो अफ़साना छलक आया है आंसू की तरह

बात निकली है तो फिर दूर तलक जायेगी

बात का क्या है जिधर चाहे उधर चल देगी

मैं संभालूँगा तो कुछ और बिगड़ जायेगी

बाद तेरे मेरी तस्वीर में बचा क्या है

उम्र जिसमे से कोई रंग चुरा लाएगी

डॉ0 अनिल त्रिपाठी हिंदी भाषा के

जाने माने पत्रकार एवं कवि होने के साथ – साथ

गायक और संगीतकार भी हैं

पढ़ने के बाद Post के बारे में Comment अवश्य लिखिए .

विशेष :- यदि आपने website को subscribe नहीं किया है तो, कृपया अभी free subscribe करें; जिससे आप हमेशा हमसे जुड़े रहें. ..धन्यवाद!

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ