प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवियित्री सुधा त्रिपाठी शुक्ला की तीन रचनाएँ – कवि और कविता

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

कवियित्री सुधा त्रिपाठी शुक्ला की तीन रचनाएँ :-

मातृ देवो भव

ये दो आँखें मां की

जिनमें ममता ही देखी है मैंने

मैं जब नन्ही बच्ची थी

मेरे संग संग‌‌ हंसती – रोती थी

मेरी हर तकलीफ़ का अहसास वो तब से अब तक

बिना कुछ कहे ही कर लेती और झट समाधान भी कर देती

अपनी तकलीफ़ और नाराज़गी जो मुस्कान और शांति से निकाल दे – वो ही मां है

हर जन्म में मुझे मां की ममता का सानिध्य मिले

मां के चरण ही शांति प्रदान कर सकते हैं

हर दिन की सुबह मां के प्रणाम से हो

मातृ देवो भव

एक महाग्रंथ है नारी

कोई पुस्तक – उपन्यास नहीं नारी,

नारी के अन्तस में झांक कर देखो

एक महाग्रंथ है नारी

अनन्त है नारी,

श्वास है – विश्वास ‌है,

एक अनमोल अहसास है नारी

हर परिस्थिति में उपस्थित है नारी,

शक्ति का भंडार है नारी,

नर में नारायण और नारायणी है नारी

प्रभु की अद्भुत – अनुपम संरचना है नारी,

जिस रूप में चाहोगे उस रूप में दिख जाएगी नारी

कोई पुस्तक – उपन्यास नहीं नारी

नारी के अन्तस में झांक कर देखो

एक महाग्रंथ है नारी

जय जय गंगे मां

जय जय गंगे मां

पतितों की उद्धारिणी मां

तन मन विशुद्ध करनी मां

जय जय गंगे मां

जल स्वरुपा पावनी अम्बा

जीवन प्रदायिनी जगदम्बा

जय जय गंगे मां

सबको प्रेम से अंक बिठाकर

जीवन तारती मां

भेद भाव नहीं कोई रखती

शुद्ध निर्मल भाव धरे मां

सबको पावन कर देती

जय जय गंगे मां

अपने चरणों में शरण दो मां

यही अंतिम अभिलाषा

मांगती एक पुजारिन

जय जय गंगे मां

कवियित्री सुधा त्रिपाठी शुक्ला

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ