प्रकाशकसाहित्य · सृजन · संवाद
अंग्रेज़ी5 रचनाएँअन्य रचनाएँ71 रचनाएँआत्मकथा54 रचनाएँउपन्यास21 रचनाएँउर्दू3 रचनाएँकन्नड़1 रचनाएँकविता एवं ग़ज़ल302 रचनाएँकहानी113 रचनाएँगुजराती7 रचनाएँजीवनी एवं व्यक्तित्व4 रचनाएँपुस्तक परिचय25 रचनाएँपुस्तक मेला8 रचनाएँपुस्तक समीक्षा4 रचनाएँबाल साहित्य13 रचनाएँमहिला साहित्य5 रचनाएँलोक साहित्य1 रचनाएँसंगीत104 रचनाएँसंस्कृत1 रचनाएँसंस्मरण27 रचनाएँसाहित्यिक गतिविधियाँ3 रचनाएँस्तंभ12 रचनाएँहिंदी551 रचनाएँ

कविता एवं ग़ज़ल

कवि पंडित जगतनारायण शर्मा

लेखक की पुष्टि शेष · हिंदी

स्वर्गीय पंडित जगत नारायण शर्मा , हिन्दी साहित्य में रचनाकारों की उस परम्परा के प्रतिष्ठित कवि रहे हैं जिसमें महाकवि निराला , गोपालसिंह नेपाली , गोपालदास नीरज जैसे साहित्य साधकों के नाम आते हैं ।

उस दौर में स्त्री शिक्षा के प्रबल समर्थक पंडित जगतनारायण शर्मा जी ने इटावा ज़िला विद्यालय प्रतिनिरीक्षक तथा सचिव शिक्षा बोर्ड इलाहाबाद के रूप में इस क्षेत्र में अनेक प्रभावशाली कार्य किये … निरंतर शिक्षा और साहित्य साधना करते हुए वे इलाहाबाद के हिन्दी संस्थान के डायरेक्टर के रूप में रिटायर हुए ।

सेवानिवृत्ति के बाद भी शिक्षा के प्रसार और साहित्य सृजन में आजीवन संलग्न रहे ।

ये सौभाग्य है कि प्रकाशक को उनकी रचना प्रकाशित करने का अवसर मिला है।

गीत –

देखो कोई आया चूड़ी खनकी

ऊँची उड़ान है ये मतवाले मन की ,

देखो कोई आया चूड़ी खनकी ।

मन के आकाश में कौंध गई बिजली ,

बिन बरखा के लो बरस गई बदरी ,

सुधिहों बिसर गई भीगे तन-मन की,

देखो कोई आया चूड़ी खनकी ।

पनघट तीर उघारे किसने पलकें,

साँसो के भार ये रजत घट छलके,

झाँक गया है कोई कोर नयन की,

देखो कोई आया चूड़ी खनकी ।

अनगाये गीत सुहाए मन भाये ,

मधुबन में जैसे भौंरा मँडराये,

मंद पड़ी है आभा चंद्रकिरण की,

देखो कोई आया चूड़ी खनकी ।

सुधियों के जाल हैं जादू जगाये,

एक सपन सा जैसे हाय भरमाये,

खोई सारी गरिमा सूनेपन की,

देखो कोई आया चूड़ी खनकी ।

कवि पंडित जगतनारायण शर्मा

कवि पंडित जगतनारायण शर्मा के इस गीत को सुनने के लिए नीचे दिए गए youtube linkपर जाइए

❦ रचना समाप्त ❦

साहित्य की यात्रा यहीं नहीं रुकती।
← कविता एवं ग़ज़ल में वापस जाएँ