घर पर रहें : घर पर सुनें : हर दिन नए गाने

गीत संख्या – 66

संतोषी मां हम पर किरपा करो

जय जय संतोषी मां

संतोषी मां हम पर किरपा करो

जीवन की अब सारी विपदा हरो

धूप दीप मधु मेवा तुमको चढ़ावें

गुड़ और चना का भोग हम लगावें

ममता से अब हमरा अंचरा भरो

जीवन की अब सारी विपदा हरो

संतोषी मां हम पर किरपा करो

जीवन की अब सारी विपदा हरो

जय जय संतोषी मां

ध्यान धरूं विनती करूं सुन लो पुकार

दूर करो कोरोना का अत्याचार

मां हमरी पूजा स्वीकार अब करो

जीवन की अब सारी विपदा हरो

संतोषी मां हम पर किरपा करो

जीवन की अब सारी विपदा हरो

जय जय संतोषी मां

  • गीतकार – अशोक हमराही

Ghar Par Rahen Ghar Par Sunen Song 66 JAI JAI SANTOSHI MAA Singer – Puja Gopal Lyricist : Ashok Hamrahi Music Director : Kewal Kumar

पूजा गोपाल ने भातखंडे विश्वविद्यालय लखनऊ से प्रोफ़ेसर धर्म नाथ मिश्र जैसे गुणी संगीतज्ञों से संगीत की शिक्षा प्राप्त की है। विभिन्न आयोजनों में अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन कर पूजा गोपाल ने संगीत जगत में अपना विशेष स्थान बनाया है। पूजा गोपाल के T Series से अब तक 2 एलबम भी रिलीज़ हो चुके हैं ‘ प्रभु प्रेम ‘ और ‘ भक्ति होली ‘। गीत- ग़ज़ल – भजन गायन में पूजा गोपाल ने अपना विशेष स्थान बनाया है। उनके स्वर में माधुर्य है, जिससे उनका गायन और भी सरस हो जाता है। उनका गाया ये भजन सुनकर आप आत्म विभोर हो जाएंगे.. सुनिए.. . Like करिए…… Share करिए …..और अपने विचार भी अवश्य लिखिए। धन्यवाद



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *